CG : व्हाट्सएप ग्रुप और फर्जी ऐप का जाल! ट्रेडिंग में मोटा मुनाफ़ा दिलाने के नाम पर ठगे 31लाख
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग शेयर ट्रेडिंग (CG News) में कम समय में मोटा लाभ कमाने के लालच में आकर धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पाटन थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक व्यक्ति 31 लाख 50 हजार रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का शिकार हो गया।
यूट्यूब से मिला व्हाट्सएप ग्रुप
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता खेती और शेयर मार्केट में निवेश का काम करते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने यूट्यूब के माध्यम से जानकारी जुटाई। इसके बाद 18 अगस्त 2025 को वह ’47 एसबीएसबीएल कम्युनिटी’ नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए। इस ग्रुप में लाभ देने वाले स्टॉक खरीदने के सुझाव दिए जाते थे।
फर्जी ब्रोकरेज ऐप से हुई ठगी
इस व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन अंकुश सुरेश जैन ने उसको ‘श्री बाहुबली ब्रोकरेज फर्म’ नामक एक ऐप से ट्रेडिंग करने का सुझाव दिया। शिकायतकर्ता ने उस ऐप के माध्यम से ट्रेडिंग (CG News) शुरू की और धीरे-धीरे लगभग 31.50 लाख रुपये का निवेश कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि ग्रुप एडमिन अंकुश सुरेश जैन ने उनके मोबाइल में यह फर्जी ऐप इंस्टॉल करवाया था।
पैसा निकालने का हर प्रयास असफल
जब उसने ने निवेश (CG News) किया गया पैसा और अर्जित लाभ निकालना चाहा, तब उन्हें सफलता नहीं मिली। पैसा ऐप से नहीं निकल रहा था। प्रार्थी ने इस संबंध में ग्रुप एडमिन अंकुश सुरेश जैन से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। जैन ने तब बहाना बनाया कि अभी ‘प्रॉफिट कॉम्पटीशन’ चल रहा है, इसलिए पैसा नहीं निकल रहा है, और उन्हें और अधिक निवेश करने के लिए कहा। पैसा निकालने के सभी प्रयास असफल होने के बाद, प्रार्थी को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायतकर्ता की विस्तृत शिकायत पर पाटन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने श्री बाहुबली ब्रोकरेज फर्म के संचालक अंकुश सुरेश जैन और उसके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। यह मामला धारा 3(5) और 318(4) के तहत पंजीबद्ध किया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Public reporter 



