शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय में पूर्व छात्र सम्‍मेलन का आयोजन, उत्‍साहपूर्वक शामिल हुए पूर्व छात्र - छात्रएं, उठाया कार्यक्रमों का लुत्‍फ, विद्यार्थियों को सिखाए अनुशासन और तय लक्ष्‍यों को हासिल करने के गुर

शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय में पूर्व छात्र सम्‍मेलन का आयोजन, उत्‍साहपूर्वक शामिल हुए पूर्व छात्र - छात्रएं, उठाया कार्यक्रमों का लुत्‍फ, विद्यार्थियों को सिखाए अनुशासन  और तय लक्ष्‍यों को  हासिल करने के गुर

पत्थलगांव। स्वामी अत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पीएम श्री योजना के तहत एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में पूर्व छात्र छात्राओं के साथ ही स्कूली बच्चों ने इसमें भाग लिया। इस मौके पर जहां पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए वहीं स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

पीएम श्री योजना के तहत शासकीय विद्यालयों में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन कराया जाना है। इसके अनुक्रम में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में भी एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। प्राचार्य श्रीमती तनु ठाकुर के मार्गदर्शन में स्कूल प्रबंधन द्वारा बीते एक सप्ताह से इसकी तैयारियां की जा रही थीं। इसके लिए पूर्व छात्र - छात्राओं को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। स्कूल की स्थापना के प्रथम वर्ष में छात्र रहे गणेश शर्मा के साथ ही रामनिवास जिंदल, जगदीश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विजय त्रिपाठी, हरगोविंद अग्रवाल, अनिल मित्त्ल, पप्पल गोयल, शिव त्रिपाठी, यशवंत गुप्ता, संजय शर्मा, के के पटेल, अमर अग्रवाल, उद्धव शर्मा, संजय लोहिया, अजय बंसल, गोल्डी जायसवाल, सुरेन्द्र चेतवानी, विजय चैधरी, मनप्रीत भाटिया, आनंद शर्मा, शांतेश्वर यादव, जयराम बंजारा, संजीव चटर्जी, राजेश अग्रवाल, गुरूशरण भाटिया, बब्बू मेहरा, कृष्ण कुमार सिंह, निरंजन यादव, ललिता अग्रवाल, सुमित्रा ठाकुर, सुमन तिर्की समेत अन्य कई पूर्व छात्र छात्राएं इसमें शामिल हुए। यहां पहुंचने पर पूर्व विद्यार्थियों का तिलक, बैच लगाकर और पुष्प वर्षा के साथ ही कतारबद्ध स्कूली छात्र छात्राओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। सभी पूर्व छात्र छात्राएं यह सम्मान पाकर अभिभूत नजर आए। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व छात्र छात्राओं ने माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की वहीं सरस्वती वंदना का सभी ने सस्वर पाठ किया। इसके पश्चात् स्कूली छात्राओं ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस मौके पर गणेश शर्मा, रामनिवास जिंदल, विजय त्रिपाठी, सुनील अग्रवाल, अनिल मित्तल, उद्धव शर्मा, सुरेन्द्र चेतवानी, मुकेश बंसल, जितेन्द्र अग्रवाल, दिनेश बंजारा, धनुराम यादव ने स्कूली जीवन के दौरान के अपने अनुभव बांटे। गणेश शर्मा ने बताया कि 1962 में उनके अध्ययन काल के समय बालिकाओं की शिक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता की अपेक्षाकृत काफी कमी थी। इक्का दुक्का छात्राएं ही स्कूल आ पाती थीं। आज कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं की बड़ी संख्या उस स्थिति के ठीक विपरीत है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आज उन्हें उपलब्ध शिक्षा व्यवस्था और सुविधाओं को देखते हुए इसका लाभ उठाना चाहिए एवं उंचा मुकाम हासिल कर समाज और स्कूल का नाम रौशन करना चाहिए। विजय त्रिपाठी एवं अन्य पूर्व छात्र छात्राओं तत्समय शिक्षा की स्थिति के साथ ही स्कूली जीवन के रोचक अनुभव साझा किए वहीं वर्तमान विद्यार्थियों को शिक्षा की महत्ता भी समझाई। उन्होंने कहा कि पहले पेन और काॅपी भी विद्यार्थियों को मुश्किल से उपलब्ध हो पाती थीं वहीं किताबें सबको नहीं मिल पाती थीं जबकि आज विद्यार्थियांे के पास सर्व सुविधाओं के साथ ही कम्प्यूटर, मोबाईल पर इंटरनेट के माध्यम से संपूर्ण जानकारी उनके अपने घर में उनकी टेबल पर ही उपलब्ध हैं। कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को भी सरकार के माध्यम से यह सुविधाएं मिल पा रही हैं। इसका लाभ उठाकर उन्हें अपनी शिक्षा गुणवत्ता के स्तर में सुधार लाना और उच्च शिक्षा हासिल कर देश की प्रगति में भागीदार बनना चाहिए। इस मौके पर रामनिवास जिंदल ने स्कूल के दिनों में याद की गई रानी लक्ष्मी बाई की कविता सुनाकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। यहां पूर्व छात्र छात्राओं के लिए कुर्सी दौड़ का भी आयोजन किया गया जिसमें 91 बैच के विद्यार्थी रहे गोल्डी जायसवाल, अजय बंसल और सुरेन्द्र चेतवानी ने बाजी मारी। गणेश शर्मा तथा कुर्सी दौड़ के विजेताओं को स्कूल की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व छात्राओं ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया वहीं सभी छात्र छात्राओं ने मिलकर छग लोकसंगीत की धुनों पर नृत्य कर आनंद उठाया। मंच संचालन प्राचार्य श्रीमती तनु ठाकुर, अलिशा ए कुमार एवं लीलाम्बर यादव व आभार प्रदर्शन भीमसेन स्वर्णकार ने किया। 

 सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इसमें पारखी हलधर के द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया वहीं इशिका पाॅल ने एकल नृत्य, खुशबू रजक,सुनीति सिदार, कविता, गोपिका यादव, तान्या सिंह, सुमन बेहरा ने गणेश वंदना तथा खुशी यादव, ओलिभा सिदार एवं साथियों ने माता दुर्गा के भक्ति गीत ‘ऐ गिरि नंदिनी‘ पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया वहीं अवि कुमार ने पूर्व छात्रों की जीवनयात्रा को दर्शाती हुई कविता प्रस्तुत की जिसे जमकर सराहना मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट नृत्य को प्रोत्साहन देने के लिए पूर्व छात्रों की ओर से गणेश शर्मा ने 21सौ रू का नगद पुरस्कार देकर छात्राआंे को सम्मानित किया गया।