मानसून की गति हुई धीमी, खाड़ी में नहीं बन रहा सिस्टम

मानसून की गति हुई धीमी, खाड़ी में नहीं बन रहा सिस्टम

जशपुर। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि खाड़ी में सिस्टम नहीं बनने के कारण अगले 4 दिनों तक मानसून की वर्षा नहीं होगी।

वैज्ञानिकों ने बताया भारत में मानसून समय पूर्व आ गया है। वहीं छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा में दस्तक दे चुका है। यह पहला अवसर है कि 16 वर्ष में पहली बार मानसून आ गया है। मानूसन के दस्तक देते ही पहले तो रायपुर स्थानीय कारणों से वर्षा हुई। इसके पश्चात द्रोणिका और चक्रिय चक्रवात के कारण अंधड़ और वज्रपात हुआ। राज्य में इस समय तेज गर्मी के कारण तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानूसन की गति धीमी पड़ गई है।