अखंड नाम जप यज्ञ में शामिल हुए जिपं अध्‍यक्ष सालिक साय, श्रऋालुओं के साथ किया नाम जप, बताया दैवीय कार्य, कहा सनातन संस्‍कृति के पुनर्स्‍थापन का महान कार्य

अखंड नाम जप यज्ञ में शामिल हुए जिपं अध्‍यक्ष सालिक साय, श्रऋालुओं के साथ किया नाम जप, बताया दैवीय कार्य, कहा सनातन संस्‍कृति के पुनर्स्‍थापन का महान कार्य

पत्थलगांव। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय कुनकुरी के ग्राम डुमरटोली मंे आयोजित 24 प्रहरी अखंड नाम यज्ञ में शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष के शामिल होने से भक्तों का उत्साह दूना हो गया। जिपं अध्यक्ष ने भी श्रद्धालुओं के साथ नाम जप कीर्तन में भाग लिया। 
 कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के डुमरटोली में 24 प्रहरी हरि नाम यज्ञ कीर्तन का आयोजन किया गया है, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्री सालिक साय जी शामिल होकर पूजा अर्चना कर भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं पूरे जिला की सुख समृद्धि हेतु भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति के पुनस्र्थापन का कार्य बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि कलियुग में नाम जप को ही तप के बराबर माना जाता है। ऐसे में इस देव कार्य के जरिए आम जन को सनातन संस्कृति के उत्कर्ष से अवगत कराया जा रहा है। इस आयोजन के लिए ग्राम वासिायों का हृदय से आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष कुनकुरी ग्रामीण संतोष सहाय, बीडीसी संतोष यादव, समिति के अध्यक्ष त्रिलोचन यादव, सह आचार्य तुलधर दास एवं समस्त देवतुल्य क्षेत्र के आम जन मानस की गरिमामय उपस्थिति रही।