नवरात्रि के चौथे दिन मां-कूष्मांडा के पूजन को उमड़ी भीड़: पत्थलगाव बाजार पारा में विराजमान मां दुर्गा की दर्शन को लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़
पत्थलगाव/ नवरात्रि के चौथे दिन मां-कूष्मांडा के पूजन को उमड़ी भीड़: पत्थलगाव बाजार पारा में विराजमान मां दुर्गा की दर्शन को लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़
पत्थलगाव बाजार पारा में नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से मंगला दर्शन से लेकर रात 10 होने वाली शयन आरती तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रहती है। हर कोई मां के दर्शन कर उनकी कृपा पाने को लालायित रहता है। नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मां कूष्मांडा का पूजन किया गया। सुबह मंदिरों के पट खुलते ही परिसर घंटा, शंखनाद और देवी माता के जयकारों से गूंज उठे।नवरात्र महोत्सव पत्थलगाव बाजार पारा स्थित सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति बाजार पारा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही श्रद्धालु मंगला दर्शन करने के लिए भवन से लेकर गेट के बाहर तक श्रद्धालुओं की लाइन लग गईं। वहीं मां दुर्गा की पूजन के बाद जयकारे गूंजने लगे। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगवाई गई थी। श्रद्धालुओं ने धूप और दीपक से आरती की, दुर्गा पूजा उत्सव समिति बाजार पारा समिति पदाधिकारी व्यवस्थाएं संभालने में जुटे रहे।

वहीं मंडी प्रांगण माता पंडाल, रायगढ़ रोड स्थित मां दुर्गा समिति, राम मंदिर, अम्बिकापुर रोड दुर्गा मंदिर समिति बर्फ फैक्ट्री गली सहित अन्य देवी मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। घरों में मां का पूजन हुआ। उन्हें दूध, फल और मेवे का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। वहीं दुर्गा पूजा उत्सव समिति बाजार पारा पत्थलगाव समिति के सदस्य दिनेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन माता का भंडार लगाया जाता है जिससे हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करें पुन्य के भागीदार बन रहे हैं वहीं संध्या आरती में सैकड़ों महिलाओं का ताता मां के दर्शन के लिए लगता है





