कुछ ही देर में सीएम पद की शपथ लेंगे नीतिश कुमार, पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गज होंगे शामिल
पटना। Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आज गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नव-निर्वाचित NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वहीं आज यानी 20 नवंबर को सुबह 11.30 बजे वे 10 वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं नीतीश के साथ कई विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। आज के इस ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई VVIP पटना पहुंचने लगे हैं।
बता दें कि, नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के साथ ही कई केंद्रीय मंत्री सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। नीतीश के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11.15 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे। बिहार में यह पहली बार होगा जब देश का सर्वोच्च जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण का प्रत्यक्ष साक्षी बनेगा।
Nitish Kumar Oath Ceremony: वहीं पीएम मोदी भी इस शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी, एनएसजी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीमों ने मैदान और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है।

Public reporter 



