20 ठिकानों पर एसीबी व ईओडब्ल्यू का छापा,शराब-डीएमएफ घोटाले में कार्रवाई

20 ठिकानों पर एसीबी व ईओडब्ल्यू का छापा,शराब-डीएमएफ घोटाले में कार्रवाई

रायपुर--छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोंडागांव और अंबिकापुर में एसीबी व ईओडब्ल्यू की टीमों ने छापेमारी की है। आबकारी और डीएमएफ से जुड़े मामलों की जांच आगे बढ़ाते हुए टीमों ने रविवार तड़के करीब 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के घर भी टीम ने दबिश दी है।