रायपुर में चाकू मारने की धमकी, पैर-छूकर माफी मंगवाई.
रायपुर में चाकू मारने की धमकी, पैर-छूकर माफी मंगवाई. राजधानी रायपुर में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा तालाब के पास का है, जहां चाकू की नोक पर एक युवक से पैर छूकर माफी मंगवाई गई। इसकी वीडियो भी सामने आया है। वायरल हुए इस वीडियो में यश नाम का युवक दूसरे लड़के को सोशल मीडिया पर झूठी बातें फैलाने के आरोप में धमका रहा है। चाकू की नोक पर वह लड़के को पैर छूने के लिए मजबूर करता है। जिसके बाद लड़के ने बात मानते हुए पैर छू लिया। डर के चलते विवश होकर मांगी माफी
पीड़ित लड़के ने विरोध करने की कोशिश भी की, लेकिन डर के चलते विवश होकर माफी मांगता है। पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिससे लोगों में भी खौफ का माहौल है।
इससे पहले भी वीडियो हुए वायर
पुलिस के मुताबिक, रंगदारी दिखाने और वर्चस्व बनाए रखने के लिए आरोपी सोशल मीडिया में इस तरह के वीडियो वायरल करते है। इस तरह की घटना का यह पहला मामला नहीं है।
इससे पहले भी वीडियो आदतन अपराधियों ने वायरल किए और पुलिस ने कार्रवाई की है। शिकायत नहीं आई, लेकिन जांच कर रहे
वायरल वीडियो को लेकर दैनिक भास्कर की टीम ने सीएसपी पुरानी बस्ती से चर्चा की। सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन ने बताया, कि किसी भी तरह की शिकायत इस केस की अब तक नहीं मिली है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई

Public reporter 



