अब सांप-बिच्छू पर भी नजर रखेंगे टीचर, डीपीआई का नया आदेश जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए एक ताज़ा निर्देश जारी किया है। आदेश के अनुसार अब शिक्षकों को स्कूल परिसर में आवारा कुत्तों की आवाजाही पर नजर रखने के साथ ही सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं को रोकने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। डीपीआई ने इस आदेश में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अनिवार्य है। आदेश प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को भेजा गया है।


Public reporter 



