टोकन तुंहर हाथ ऐप : घर बैठे किसानों को मिल रहा धान बेचने के लिए टोकन
जशपुरनगर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेशभर में धान खरीदी प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निरंतर जारी है। जशपुर निवासी मुकेश कुमार भगत 10 दिसंबर को मनोरा धान खरीदी केन्द्र में अपना धान बेचने पहुंचे उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की धान खरीदी व्यस्था देखकर खुशी जाहिर की । उन्होंने बताया कि धान बेचने के लिए टोकन तुंहर हाथ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन घर बैठे अपना टोकन कटाया था और आसानी से उन्हें टोकन मिल गया है। उन्होंने किसानों के लिए ऐप को अच्छी सुविधा बताया उन्होंने कहा कि किसानों को टोकन कटाने के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होती है।
घर बैठे टोकन कटा कर आसानी से अपना धान बेच सकते हैं।

Public reporter 



