फाइलेरिया मुक्त जशपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने दवा खाकर किया 'मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन' अभियान का शुभारंभ

फाइलेरिया मुक्त जशपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने दवा खाकर किया 'मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन' अभियान का शुभारंभ

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में फाइलेरिया के डोज के हिसाब से दवा का सेवन किया जा रहा है। दवा सेवन का शुरुआत श्री सालिक साय जी माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर जी के द्वारा किया गया। अध्यक्ष महोदय ने मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के लिये जन समुदाय से आव्हान किया है कि सभी नागरिकों को फाइलेरिया ( हाथी पांव) का दवा अनिवार्य रूप से सेवन करना है। शुभारंभ कार्यक्रम में श्री केसव पांडेय महामंत्री BJP कांसाबेल, डॉक्टर संध्या रानी टोप्पो खंड चिकित्सा अधिकारी कांसाबेल, श्री ज्ञान दास महंत विकासखंड कार्यक्रम प्रबन्धक श्री चंदर पातर फार्मासिस्ट, श्री मनोज नाग वाहन चालक सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल से सभी मितानिन व स्टाफ उपस्थित रहे।