वार्षिकोत्सव बढ़ाते हैं विद्यार्थियों का आत्मविश्वास : सालिक साय, जिला पंचायत अध्यक्ष ने शासकीय महाविद्यालय में किया विद्यार्थियों को संबोधित, वार्षिकोत्सव का समारोहपूर्वक हुआ आयोजन
काँसाबेल के नवीन शासकीय महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। सालिक साय जी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जशपुर ने मुख्य अतिथि के रूप में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अलोक सारथी, जिला मंत्री भाजपा जशपुर, शिप्रा दास जी, जनपद पंचायत सदस्य केशव पांडे, मंडल महामंत्री कासाबेल मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, सरपंच अनिल खलखो*, *उपसरपंच अमित जिंदल*, सांतनु गर्ग, *नारायण दास*, अरविन्द स्वर्णकार* विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों में नृत्य, गीत और नाट्य शामिल थे। छात्राओं ने देशभक्ति, सामाजिक संदेश और भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि *सालिक साय जी* ने कहा कि वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनकी प्रतिभा को एक मंच प्रदान करते हैं। *अलोक सारथी* ने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के महत्व पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का सम्मान किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।





