भाजपाइयों की डांट से बौखलाए उप अभियंता ने आनन फानन में उखड़वाई सड़क, 1 घंटे में ही दिखा असर, लोगों में खुशी, करी भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना
पत्थलगांव। भाजपाइयों के विरोध के 1 घंटे के भीतर ही सड़क को दोबारा से उखाड़ कर बनाए जाने लगा है। स्थानीय लोगों ने इस पर खुशी जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना की है।उधर भाजपाइयों का कहना है की विष्णु के सुशासन में कार्य में भ्रष्टाचार और लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सड़क निर्माण में लापरवाही के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।
उल्लेखनीय है की राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर अंबिकापुर रोड और जशपुर रोड पर सड़क की मरम्मत का कार्य विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। इसमें ठेकेदार के द्वारा मनमाने ढंग से कार्य करने के आरोप लग रहे हैं साथ ही गुणवत्ताहीन कार्य कराए जाने के भी आरोप विभाग पर लग रहे हैं। इसे लेकर जहां लोगों में आक्रोश देखने को मिला वहीं भाजपाइयों में भी नाराजगी देखने को मिल रही थी। रविवार की शाम करीब 5:00 बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय लोहिया मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक पर एकत्रित होकर इसका विरोध किया था भाजपा नेताओं ने विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाकर शासन की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए उनसे जवाब देही की भी मांग की थी। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप अभियंता अशोक शेषर पर कार्य से नदारद रहने और ठेकेदार को मनमाने ढंग से कार्य करने की छूट देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की जा रही थी। भाजपा कार्यकर्ताओं के गुस्से को देखते हुए उप अभियंता अशोक सेशर ने गुणवत्ताहीन निर्माण को दोबारा से उखाड़ कर सड़क का पुनः निर्माण कराए जाने का भरोसा दिलाया था। इसके 1 घंटे के बाद ही उप अभियंता आनन फानन में जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए और गुणवत्ता हीन सड़क को उखाड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। और इस मामले का एक खुशगवार पहलू यह भी नजर आया कि इस बार अप अभियंता अशोक शेषर खुद मौके पर मौजूद रहकर कार्यभकरवाने में जुटे दिखाई दिए। लोगों की माने तो ऐसे मौके राजमार्ग निर्माण के 1 दशक में कम ही देखने को मिलेंगे जब को उप अभियंता अशोक शेषर खुद मौके पर उपस्थित रहकर काम करवा रहे हों। इसे लेकर लोगों ने खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि भाजपा नेताओं ने शासकीय राशि के दुरुपयोग और बंदर बांट की कोशिश को देखते हुए इसके विरोध में आगे आकर सराहनीय कार्य किया है। उनका कहना है कि यदि सत्ता पक्ष इसी प्रकार गुणवत्ताहीन कार्यों के विरोध में आगे आता रहा तो भ्रष्टाचारियों के लिए शासकीय राशि का दुरुपयोग आसान नहीं रह पाएगा। वहीं भाजपा नेताओं ने इसे विष्णु का सुशासन बताते हुए कहा की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास के तमाम कार्य करवाए जा रहे हैं इनमें भ्रष्टाचार और गुणवत्ता ही निर्माण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जावेगा और जहां भी इस प्रकार का गुणवत्ताहीन कार्य देखने को मिलेगा वहां जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ न सिर्फ आवाज उठाई जाएगी बल्कि उनके खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित कराई जाएगी।





