प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
जशपुरनगर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम कोनपारा, चटीडॉड़ निवासी स्व. पण्डरू राम का नदी के पानी में डूबने से 15 फरवरी 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पुत्र दिलबोध एवं अदील हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार दुलदुला तहसील के ग्राम वासदेवपुर निवासी स्व. कहरू राम का तालाब के पानी में डुबने से 27 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारित उनके पत्नी श्रीमती फुलमनी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।





