आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला प्रोसेस लैब का आयोजन किया गया 

आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला प्रोसेस लैब का आयोजन किया गया 

       आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला प्रोसेस लैब का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष, जशपुर में किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम जिले के विकास कार्यों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित होगा, जिसमें पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी एवं वनवासी कल्याण आश्रम के सदस्य सहभागिता करेंगे।

इस अवसर के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती गोमती साय, विधायक पत्थलगांव एवं श्री रायमुनी भगत, विधायक जशपुर, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव उपाध्यक्ष, जिला पंचायत जशपुर, श्री रोहित व्यास कलेक्टर जशपुर, अभिषेक कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर , तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त संजय कुमार सिंह उपस्थित रहे |

जिला प्रोसेस लैब में जिले के 7 मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा 8 विकासखंड के 80 ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा | 

जिला प्रोसेस लैब का उद्देश्य योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाना, आदिवासी समाज के सर्वांगीण उत्थान हेतु नवाचारों पर विचार-विमर्श करना तथा “आदि कर्मयोगी” अभियान के क्रियान्वयन को गति प्रदान करना है। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण, समूह चर्चा एवं कार्ययोजना निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा।

इस आयोजन से पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक विकास कार्यों के लिए ठोस दिशा तय होगी। साथ ही आदिवासी समाज की परंपराओं, संसाधनों एवं सामुदायिक सहयोग को जोड़ते हुए सतत विकास की राह सुनिश्चित की जाएगी।

यह कार्यक्रम जिले में सशक्त ग्राम शासन एवं जनभागीदारी आधारित विकास की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।