शोकाकुल परिवार को केसला पाठ फाउंडेशन द्वारा राशन सामग्री देकर आर्थिक मदद किया गया

शोकाकुल परिवार को केसला पाठ फाउंडेशन द्वारा राशन सामग्री देकर आर्थिक मदद किया गया

तमता l जानकारी के अनुसार पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत तमता में सोमवार को केसला पाठ फाउंडेशन (संस्था ) द्वारा शोकाकुल परिवार को विभिन्न सामग्री का आर्थिक भेट किया l और मृतक की आत्मा शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित किए।

जिसमें तमता के वार्ड क्रमांक 4 के रहने वाले आनंद राम विश्वकर्मा के पुत्र विष्णु विश्वकर्मा 35 का 16 जून को अज्ञात बीमारी के कारण घर में ही उसकी मौत हो गई थी ।

जहां उनके परिजनों द्वारा मृतक का दशकर्म के लिए केसला पाठ फाउंडेशन से सहायता प्रदान करने को कहा जिसके बाद संस्था के सदस्यों द्वारा सोमवार को उसके घर जाकर आर्थिक सहायता प्रदान किया गया l 

जिसमें दाल, चावल, तेल, आलू, टमाटर, दोना, पत्तल, डिपोजल, मसाला एवं अन्य वस्तुएं भेंट किए l

समूह के अध्यक्ष शशि कुमार यादव ने बताया यह संगठन को किसी जरूरत मंद परिवार को मदद करने का उद्देश्य से ही बनाया गया है और इसी प्रकार गांव में और अन्य क्षेत्रों में यथा संभव सहयोग करते रहेंगे l

मृतक के माता केतकी विश्वकर्मा, एवं पिता आनंद विश्वकर्मा ने संस्था के सदस्यों को आर्थिक मदद को प्राप्त कर समूह को आभार व्यक्त किया।

इस दौरान स्थानीय सरपंच सीता बाज, जनपद सदस्य रमेश कुमार यादव एवं केसला पाठ फाउंडेशन के सदस्य राहुल बरेठ, योगेश यादव, नीलांबर सिदार, हुरदानंद यादव,गणेश यादव, अरुण होता,एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे