राशन कार्ड धारकों को बड़ा झटका! बहुत से राशनकार्ड हो सकते हैं निरस्त, इस तारीख से पहले करवा लें e-KYC…

राशन कार्ड धारकों को बड़ा झटका! बहुत से राशनकार्ड हो सकते हैं निरस्त, इस तारीख से पहले करवा लें e-KYC…

छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। राज्य सरकार ने e-KYC अनिवार्य कर दिया है और यदि कोई लाभार्थी समय पर इसे पूरा नहीं करता है, तो उसका राशनकार्ड रद्द किया जा सकता है।

e-KYC के लिए अंतिम तारीख 5 दिसंबर

सभी राशनकार्ड हितग्राही अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य की दुकान से संपर्क कर अपना e-KYC अनिवार्य रूप से करवा लें। 5 दिसम्बर 2025 तक जिन राशनकार्ड हितग्राहियों का e-KYC नहीं होगा उनका राशनकार्ड निरस्त होने की संभावना बनी हुई है।

क्यों जरूरी है e-KYC?

  • पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जी राशनकार्डों को रोकने के लिए।
  • लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने और योजना लाभ सही तरीके से पहुंचाने के लिए।
  • समय पर e-KYC न कराने पर राशन वितरण बाधित हो सकती है।
  • इससे सरकारी योजनाओं के लाभ लेने में भी समस्याएं आ सकती है

अधिकारियों ने लोगों से की अपील

Mandatory e-KYC : जिलों के खाद्य अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी हितग्राहियों से अपील की है कि वे अविलंब आवश्यक दस्तावेज अपडेट करें और अपने राशनकार्ड का e-KYC पूरा कराएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह कदम राज्य सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में उठाया गया है।