किस मौसम का मजा लें, बाहर देखें न क्या स्थिति बनी हुई है’,… संसद परिसर में प्रदूषण पर विपक्ष का प्रदर्शन, जानें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने क्या कहा ?

किस मौसम का मजा लें, बाहर देखें न क्या स्थिति बनी हुई है’,… संसद परिसर में प्रदूषण पर विपक्ष का प्रदर्शन, जानें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने क्या कहा ?

दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है। बढ़ते प्रदूषण को लेकर विपक्षी दल सरकार पर लगातार हमलावर हैं। शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में वायु प्रदूषण के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान मीडिया ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से प्रधानमंत्री की मौसम संबंधी टिप्पणी पर सवाल किया। प्रियंका गांधी ने कहा, “किस मौसम का मजा लें? बाहर देखें, क्या स्थिति बनी हुई है। छोटे बच्चे सांस नहीं ले पा रहे हैं, बुजुर्ग और दमा रोगी भी प्रभावित हैं। हर साल स्थिति बिगड़ती जा रही है, लेकिन केवल बयानबाजी होती है। ठोस कार्रवाई करनी होगी और हमने सरकार से कहा है कि वह कदम उठाए, हम सभी इसके समर्थन में हैं। यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है।”

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने भी वायु प्रदूषण की गंभीरता पर चिंता व्यक्त की और कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह स्थिति से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने शीतकालीन सत्र में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की और विपक्षी सांसदों के साथ प्रदर्शन किया। सोनिया गांधी ने मीडिया से कहा, “दमा से पीड़ित छोटे बच्चे सांस नहीं ले पा रहे हैं। मेरे जैसे बुजुर्गों के लिए भी स्थिति कठिन है। सरकार को जिम्मेदारी निभानी होगी और कार्रवाई करनी होगी।”

विपक्ष का जोर इस बात पर है कि वायु प्रदूषण केवल सांकेतिक बयानबाजी का विषय नहीं है, बल्कि इसे गंभीरता से निपटाया जाना चाहिए।