तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनों हुए घायल, दो की हालत गंभीर
तमता l मंगलवार को जशपुर जिले के लुड़ेग में एक बड़ा हादसा देखने को मिला जहां पत्थलगांव थानाक्षेत्र के लुड़ेग में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन के पलटने से पिकअप सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिसमें 2 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में दाखिल कराया गया है जहां घायलों का इलाज जारी हैं। आपको बता दें मंगलवार दोपहर क़रीब 12बजे की घटना बताई जा रही है तभी पिकअप सवार सभी लोग लुड़ेग मटपहाड़ गांव से घरदेखी कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के लक्ष्मीपुर जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप चालक की लापरवाही के कारण पिकअप वाहन सड़क किनारे पलट गई जिसमें 7 महिलाएं और 5 बच्चे सवार थे। पिकअप के पलटने से पिकअप में सवार लोग छिटककर दूर जा गिरे, एक युवती जो कि पिकअप के नीचे दब गई जिसे जेसीबी वाहन की सहायता से बाहर निकाला गया और उसे तत्काल सिविल अस्पताल पत्थलगांव भेजा गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। फिलहाल इस मामले में पत्थलगांव पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है।





