रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता तमता में क्वार्टर फायनल में पाकेरटिकरा ने हराया प्रतापगढ़ को फायनल में जगह बनाई
तमता,पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत तमता में गुरुवार को रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में 3 मैच खेला गया जहां पहला मैच भैंसा मुड़ा vs फरसा टोली के बीच खेला गया जिसमें फरसा टोली ने टॉस जीतकर बोलिंग चुनी जहां भैंसा मुड़ा पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 76 रन का टारगेट दिया जिसके बाद फरसा टोली की टीम ने टारगेट को पूरा करते हुए चौकों, छक्कों के साथ 6 ओवर 5 गेंदों में ही 5 विकेट खो कर 77 बनाए और यह मैच अपने नाम किया l
दूसरी मैच फरसाटोली व प्रतापगढ़ के बीच खेला गया जिसमें प्रतापगढ़ ने टॉस जीतकर बोलिंग चुनी जहां फरसा टोली की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 5 विकेट की नुकसान पर 34 रन ही बना पाई l
जिसके बाद प्रतापगढ़ की टीम ने मैच को चेस करते हुए 2 .5 ओवरों में ही 4 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना कर मैच को अपने नाम किया l
तीसरे मैच सेमीफाइनल 8 ओवरों का खिलाया गया जहां प्रतापगढ़ Vs पाकेरटिकरा खेला गया जिसमें प्रताप गढ़ की टीम ने टॉस जीतकर बोलिंग चुनी जहां पाकेरटिकरा कि टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 83 रन का टारगेट दिया जिसके बाद प्रताप गढ़ की टीम ने 8 ओवरों में 66 रन बना कर सभी खिलाड़ियों को आल आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया l
और पाकेरटिकरा कि टीम ने यह मैच को अपने नाम किया और फायनल मैच में जगह बनाई l
पाकेरटिकरा कि टिम के खिलाड़ी टिकेश्वर यादव ने 16 गेंदों में 26 रन का ताबड़तोड़ पारी खेली जिसके बाद बोलिंग भी इन्हीं के द्वारा शानदार पारी खेली जहां विरोधी टीम के खिलाड़ियों की हैट्रिक विकेट लेकर मेन ऑफ द मैच अपने नाम किया l
पाकेरटिकरा के टिम के ऑलराउंडर खिलाड़ी टिकेश्वर यादव के प्रोफोमेंस से खुश होकर वैभव अग्रवाल द्वारा 500 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया l
समिति के सदस्य समीर मिंज ने बताया कि तमता में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 2 को लेकर हमारे स्थानीय लोगों में भारी उमंग है और आने वाले दिनों में ऐसे भी अच्छी टूर्नामेंट कराया जाएगा l
रात में क्रिकेट देखने के लिए तमता,, चंदागढ़,पंडरी पानी,बालाझर,शेखर पुर, कांसाबेल, पत्थलगांव एवं दर्जनों गांव के खेल प्रेमी स्टेडियम पहुंचे थे जहां सभी टीमों के समर्थकों द्वारा जोरदार अपील एवं नारे लगाए जा रहे थे l
इस मौके पर कमेंट्री के लिए बसंत यादव द्वारा भर पुर योगदान दिया जा रहा है और अंपायर का भागीदारी अलग अलग युवाओं को दी गई है l





