छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम साय, उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात

छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम साय, उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली प्रवास का आज दूसरा दिन है। वे राजधानी दिल्ली में आयोजित दो प्रमुख निवेश कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह लगभग 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे स्टील, पर्यटन और अन्य उद्योग क्षेत्रों के उद्योगपतियों से मुलाकात कर राज्य की नई औद्योगिक संभावनाओं और प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देंगे।

साथ ही प्रमुख उद्योग समूहों को इन्विटेशन टू इन्वेस्ट लेटर भी प्रदान करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक छत्तीसगढ़ टूरिज्म इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे पर्यटन क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमों के पश्चात मुख्यमंत्री रात 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।