ग्रामीणों को अंधेरे से मिली मुक्ति, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के दिशा निर्देश पर लगाया गया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

ग्रामीणों को अंधेरे से मिली मुक्ति, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के दिशा निर्देश पर लगाया गया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

पत्‍थलगांव। जिला पंचायत अध्‍यक्ष सालिक साय के निर्देश पर सीएसईबी के द्वारा ग्राम पंचायत तिलंगा में खराब ट्रांसफॉर्मर को बदल दिया गया है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण यहां के ग्रामीण एक सप्‍ताह से बिजली के अभाव में परेशानियों का सामना कर रहे थे। ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

जिला पंचायत अध्‍यक्ष सालिक साय पदभार ग्रहण करने के बाद से लगातार आम लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए डटे हुए हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रशासनिक अमले द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर उनकी शिकायतों का निराकरण किया जा रहा हे। श्री साय की पहल पर कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत तिलंगा के ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति मिली है। दरअसल पिछले एक सप्ताह से पंचायत के बाबा पारा में ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ था। जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। एक ओर ग्रामीण बिजली नहीं होने से रोजमर्रा के काम काज के लिए भी मुश्किलों का सामना कर रहे थे वहीं मानसून के मौसम में विषधरों के दंश से ग्रामीणों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा था। विदित हो कि प्रदेश का जशपुर जिला मानसून में सर्पदंश के मामलों के कुख्‍यात रहा है और कई ग्रामीणों की इसकी वजह से मौत तक हो जाती है। ऐसे में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली के अभाव में ग्रामीण्‍ खासी मुश्किलों से गुजर रहे थे। ग्रामवासियों ने इसकी सूचना जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्री सालिक साय के सहयोगी जिला उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा भूषण वैष्णव को दी। इस पर उन्‍होंने तत्काल श्री सालिक साय को वस्‍तुस्थिति से अवगत कराया। श्री साय ने बिजली विभाग के अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से ट्रांसफार्मर लगाने के लिए आग्रह किया। जिस पर बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगा कर आम जनमानस को अंधेरे से मुक्ति दिलाई। इस पर समस्त जनता ने अपने जननेता का हृदय से आभार व्यक्त किया है। वहीं श्री सालिक साय ने बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण को भी धन्यवाद प्रेषित किया है।